कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

ऑस्कर अभिलेखागार में सोच लो की पटकथा

नई दिल्ली। लघु बजट की फिल्म "सोच लो" की पटकथा ऑस्कर अभिलेखागार का हिस्सा बनने जा रही है। "एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आट्र्स एंड साइंसेज" ने अपने स्थाई संग्रह के लिए इस फिल्म की पटकथा मंगाई है।

"सोच लो" सरताज सिंह पन्नू के निर्देशन में बनी पहली फिल्म है। उन्होंने इसमें अभिनय भी किया है। "सोच लो" 27 अगस्त को प्रदर्शित हुई थी लेकिन बॉक्सऑफिस पर खाता खोले बिना ही बंद हो गई। वैसे समीक्षकों ने इसकी काफी प्रशंसा की थी और इसे कोलोरैडो फिल्म महोत्सव के विदेशी फिल्मों के वर्ग में 2011 के "इंडिपेंडेंट स्पिरिट अवार्ड" के लिए भी चुना गया था। पन्नू ने एक प्रेस वक्तव्य जारी कर कहा है, ""यह बहुत ब़डे सम्मान की बात है कि एकेडमी की ओर से "सोच लो" की पटकथा को उनके अभिलेखागार में संग्रहित करने की इच्छा जताई गई है। वहां पहुंचने के बाद शोध छात्र, फिल्मकार, लेखक और कलाकार व अन्य लोग आसानी से इस पटकथा को पढ़ सकेंगे। देश में एक स्वतंत्र फिल्म के लिए यह एक मील का पत्थर है।""

यह फिल्म एक ऎसे आदमी की कहानी है जिसे मरने के लिए रेगिस्तान में छो़ड दिया जाता है। तीन करो़ड के बजट में इसका निर्माण हुआ है और इसमें एक भी ब़डे कलाकार ने अभिनय नहीं किया है।  

अन्य खबरें

अन्य खबरें