नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की देश की प्रमुख इस्पात उत्पादक कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने उत्पादन लागत बढने के चलते अपने उत्पादों की कीमत में 2500 रूपए प्रति टन तक बढोतरी कर दी है। कीमतों में बढोतरी एक अप्रैल से मानी जाएगी। कीमतें बढाने की वजह कंपनी ने कच्चो माल की कीमतों में बढोतरी को बताया है जिससे उसकी उत्पादन लागत बढ गई है। कंपनी के चेयरमैन एसके रूंगटा ने कहा, हमने अपने उत्पादों के दाम 2,000-2,500 रूपए के दायरे में बढा दिए है। कच्चो माल की लागत बढने की वजह से इस्पात की कीमतों में यह वृद्धि की गई। इस्पात मंत्री वीरभद्र सिंह ने इसे अस्थायी रूख बताया और कहा कि जरूरी स्थिति में सरकार नियंत्रण के लिए कदम उठाएगी।
भारत समाचार
सेल ने बढाए स्टील के दाम





















