मुंबई। यूरोपीय बाजारों के कमजोर खुलने और एशियाई बाजारों में धीमे कारोबार से भारतीय शेयर बाजारों में भारी गिरावट दर्ज हुई है। सेंसेक्स 300 से अधिक अंक गिरा है।
सोमवार को मजबूत रहे रिलायंस के शेयरों पर आज बिकवाली का भारी दबाव दिख रहा है। सेंसेक्स में रिलायंस का शेयर 1.81 प्रतिशत टूटा है। जबकि एलएंडीटी, आईसीआईसीआई बैं, एसबीआई के शेयर भी 2.44 से 3.05 प्रतिशत तक कमजोर हुए है। सेंसेक्स 338 अंक गिरावट के साथ 16131 पर कारोबार कर रहा है वहीं निफ्टी 103 अंक फिसलकर 4840 पर कारोबार कर रहा है।











