इंफाल। मणिपुर में विभिन्न उग्रवादी संगठनों के छह उग्रवादियों ने मंगलवार को वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारियों के समक्ष अपने हथियार डाल दिए। पिछले 24 घंटे में आत्मसमर्पण करने वाले उग्रवादियों की संख्या नौ हो गई है।
अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि प्रतिबंधित पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के तीन उग्रवादियों, कंगलईपाक कम्युनिस्ट पार्टी के दो और यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी आफ कंगलईपाक के एक उग्रवादी ने आत्मसर्पण कर दिया। सूत्रों ने बताया कि उग्रवादियों ने एक एम 16 राइफल, एक एके 47 राइफल और नौ एमएम की तीन पिस्तौले भी सौपी।











