ताइपे। ताइवान में एक युवती ने रविवार को "मुफ्त गले लगो" नामक एक अभियान की शुरूआत की।
इस अभियान के तहत लोगों में प्रेम बांटने के लिए तीन महीने के भीतर 10,000 अपरिचितों को गले लगा लेने की उसे उम्मीद है। समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक येह जो-लिंग (23) ने ताइपे रेलवे स्टेशन पर अपना अभियान शुरू किया और रविवार को उसने लगभग 700 लोगों को गले लगाया। इस दौरान उसके मित्र अभियान से संबंधित बैनर व तख्तियां लिए हुए थे और लोगों को येह से गले लगने के लिए आमंत्रित कर रहे थे। कुछ यात्री येह से बचने के लिए दौ़ड कर निकल जाते थे या फिर उसके ऊपर हंसते थे। लेकिन कई अन्य यात्री मुस्कराते हुए येह के गले जा लगे। इनमें ताइवानी और विदेशी दोनों तरह के नागरिक थे। आलिंगन के बाद येह सामने वाले व्यक्ति को खुद द्वारा निर्मित एक कार्ड देती थी, जिस पर उसके चित्र के साथ कुछ इस तरह की बातें लिखी हुई थीं, ""अपने जीवन में मुझे प्रवेश करने की अनुमति देने के लिए आपको धन्यवाद। और मेरे जीवन में आने के लिए आपको धन्यवाद।"" येह ताइपे के निकट यिंगको में स्थित सिरैमिक के एक कारखाने में कर्मचारी थी। जुलाई महीने में उसने एक मुफ्त आलिंगन रैली में हिस्सा लिया था। उस रैली में सात हजार से अधिक लोगों ने एक-दूसरे का आलिंगन किया था।
भारत समाचार
10 हजार लोगों को गले लगाएगी ताइवानी महिला











