जयपुर। टाटा इंडिकॉम ने एक नया उल्टा प्लान पेश किया। जिसके तहत लोकल कॉल से सस्ता एसटीडी हो गया है।
कंपनी ने अपने सीडीएम ग्राहकों के लिए उल्टा प्लान की पेशकश की है, जिसके तहत ग्राहक 30 पैसे प्रति मिनट की दर पर एसटीडी कॉल कर सकते है, लेकिन लोकल कॉल की दर 50 पैसे प्रति मिनट ही रहेगी।
कंपनी के मुख्य परिचालन अधिकारी अजय दुग्गल ने बताया कि इस प्लान के तहत प्रीपेड और पोस्टपेड ग्राहका किसी भी नेटवर्क पर 30 पैसे प्रति मिनट की दर से एसटीडी कॉल और 50 पैसे प्रति मिनट की दर से लोकल कॉल कर सकते है। इसके लिए कंपनी ने अलग-अलग क्षेत्रों के लिए 26 और 16 रूपए के रिजार्च कूपन पेश किया है। यह प्लान आम लोगों को ध्यान में रख कर पेश किया गया है न कि किसी प्रतिस्पर्धा के तहत। बहुत से लोग लोकल से अधिक एसटीडी करते है ओर उन्ही ग्राहको को लक्ष्य कर यह प्लान पेश किया गया है। दुग्गल ने बताया कि नए प्रीपेड ग्राहकों को उल्टा प्लान का लाभ उठाने के लिए 58 रूपए और 104 रूपए वाले प्रथम रीचार्ज वाउचर से रिचार्ज करना होगा। रिचार्ज तिथि से अगले तीन माह तक सुविधा का लाभ ले पाएंगे। यह सेवा शुरूआती 600 मिनट प्रति माह की कॉल्स पर लागू होगी। वही, पोस्टपेड ग्राहक 199 रूपए मासिक किराया के प्लान से जुड पाएंगे।
भारत समाचार
आया गजब का प्लान अब एसटीडी होगा लोकल से भी सस्ता





















