सिडनी। तीन से चार कप चाय पीने से हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी बीमारी से बचा जा सकता है। एक अध्ययन के अनुसार ग्रीन टी> दिल की बीमारियों को 11 फीसदी तक कम कर देती है। शोधकर्ताओं के अनुसार चाय धमनियों में जमीं चर्बी और कोलेस्ट्रोल के मेल से बनी परत को खत्म करने में चाय की अह्म भूमिका है। ऑसट्रेलिया की वेस्टर्न यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं के अनुसार चाय में मौजूद फ्लेवोनॉइड दिल की बीमारियों को रोकने में मदद करता है। दो कप चाय से मिलने वाले एंटीऑक्सीडेंट किसी सब्जी के पांच अंशो या दो सेबों के बराबर है। चाय और इसमें पाया जाने वाला फ्लेवानॉइड, नाइट्रिक ऑक्साइड को बढाने के साथ-साथ इंडोथेलिया के कार्य प्रणाली में सुधार लाता है। जिससे दिल को स्वस्थ रहने में मदद मिलती है। चाय हाई ब्लडप्रेशर को कम करने में भी मददगार है। > > >
भारत समाचार
चाय पीएं और हार्ट अटैक और ब्लडप्रेशर को दूर करें











