नई दिल्ली। शीष्ü निशानेबाज भले ही सुविधाओं के अभाव और रेज समय पर उपलब्ध नहीं होने से परेशान हो लेकिन विश्व चैपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला निशानेबाज तेजस्विनी सावंत का मानना है कि इस बातों का असर आगामी दिल्ली राष्ट्रमंडल खेल में प्रदर्शन पर कतई नहीं पडेगा।
सावंत ने कोल्हापुर से बातचीत में कहा कि अपनी रेज पर खेलने फर्क तो पडता है, लेकिन मुझे नहीं लगता कि यह निर्णायक साबित होगा। ओलंपिक,विश्व चैपियनशिप जैसे बडे टूर्नामेंटों में हमें एक या दो दिन की तैयारी में ही अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होता है। उन्होंने कहा कि यह जरूरी नहीं कि अभ्यास के लिए एक महीना पहले से रेज मिले। किसी बडे टूर्नामेंट में ऎसा नहीं होता। हमें हालात के अनुरूप बहुत जल्दी ढलना पडता है।
भारत समाचार
बेहतरी प्रदर्शन करेंगे निशानेबाज : तेजस्विनी सावंत











