नई दिल्ली। अभिनेत्री रितुपर्णा सेनगुप्ता शाहरूख खान की जबर्दस्त फैन है ओर जोर देकर कहती है कि उनका भाग्य कही न कही किंग खान से जुडा हुआ है। एक विज्ञापन में साथ काम करने के अलावा इस बंगाली बाला की आने वाली दो हिन्दी फिल्मों का सीधा संबंध शाहरूण खान के साथ है।
रितुपर्णा ने बताया कि मेरा काम किसी न किसी प्रकार से शाहरूख से जुडा है। हाल ही में मैने उनके साथ एक विज्ञापन में काम किया है और अब मै दो फिल्मों में काम कर रही हूं। इसमें से एक का नाम एसआरके और दूसरे का नाम दर्द-ए-डिस्को है। दर्द-ए-डिस्को का नाम 2006 में आई शाहरूख खान की हिट फिल्म ओम शान्ति ओम के मशहूर गीत पर रखा गया है।
रितुपर्ण चयवनप्राश के एक विज्ञापन में शाहरूख के साथ काम करने से काफी खुश है। इस विज्ञापन में रितुपर्णा ने शाहरूख की पत्नी की भूमिका निभाई है।
भारत समाचार
रितुपर्णा शाहरूख की जबर्दस्त फैन है











