लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में एक अवसादग्रस्त पिता ने कथित रूप से अपनी तीन नाबालिग बेटियों को तालाब में फेंक दिया।
इनमें से दो की डूबकर मौत हो गई जबकि एक की हालत नाजुक बनी हुई है। जिले के बेहट थाना क्षेत्र के रंगहे़डी गांव में रविवार को 40 साल के कादिर अली ने अपनी तीन बेटियों आलीसा, आयसा और आसिया को घर के निकट एक तालाब में फेंक दिया। इनकी उम्र तीन से सात साल के बीच बताई जा रही है। ग्रामीणों के प्रयास से केवल आसिया को ही बचाया जा सका। फिलहाल उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बेहट थाना प्रभारी दीपक चतुर्वेदी ने रविवार को संवाददाताओं को बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि करीब दो साल पहले कादिर की पत्री आपसी कलह के चलते अपने पति को छो़डकर चली गई थी। जिसके बाद कादिर अवसाद का शिकार हो गया।
चतुर्वेदी के मुताबिक ग्रामीणों से पता चला है कि अवसादग्रस्त होने के कारण पिछले कुछ समय से कादिर की मानसिक स्थिति बिग़ड गई थी। इसके चलते वह अजीब हरकतें करने लगा था। उन्होंने बताया कि घटना के बाद से कादिर लापता है। उसकी तलाश की जा रही है।
भारत समाचार
पिता ने 3 बेटियों को तालाब में फेंका











