नई दिल्ली। फिल्मकार एन.चंद्रा की नेतत्व वाले दस सदस्यीय निर्णायक मंडल ने 140 फिल्मों का प्रीव्यू देखने के बाद गोवा में अगले माह शुरू हो रहे अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) भारतीय पैनोरमा के लिए 26 फिल्मों का चयन किया गया है।
भारतीय फिल्मों की सूची में बॉलीवुड की हिट फिल्में पा, थ्री इडियट्स और तेरे बिन लादेन को भी शामिल किया गया है। फिल्म महोत्सव 22 नवंबर से दो दिसंबर तक चलेगा। इसमें भारतीय पैनोरमा का उद्धाटन 23 नवंबर को होगा। इसके लिए चुनी गई अन्य हिन्दी फिल्मों में आईएम कलाम और वेक अप सिड शामिल हैं।











