गाजियाबाद। राष्ट्रीय राजमार्ग 58 सोमवार को एक स़डक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि पांच घायल हो गए। बस चालक ने एक मोटरसाइकिल को बचाने के प्रयास में उसे बस अड्डे में जा भि़डी।
क्षेत्राधिकारी डॉ. प्रवीण रंजन सिंह के अनुसार, ""तीन लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि पांच की हालत गंभीर है। घायलों को स्थानीय सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है तथा शवों को पोस्र्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।"" पुलिस के अनुसार, ""दिल्ली-मेरठ के बीच चलने वाली इस बस में सवार लोग दिल्ली में दफ्तर जा रहे थे।"" घटना सुबह नौ बजे की है जब एक मोटरसाइकिल अचानक बस के सामने आ गई। बस चालक ने उससे बचने के लिए बस को बायीं और मो़ड दिया जो बस स्टैड से जा भि़डी।
भारत समाचार
बस से कुचलकर तीन मरे पांच घायल











