कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

कश्मीर हिंसा में मरने वालों की संख्या 97 हुई

श्रीनगर। जम्मू एवं कश्मीर में पिछले 100 दिनों से जारी हिंसा के ताजा दौर में मरने वालों की संख्या 97 तक पहुंच गई है। घाटी में सुरक्षाबलों की गोलीबारी में बारामूला जिले में शनिवार को एक अन्य प्रदर्शनकारी की मौत हो गई जबकि यहां के प्रमुख शहरों में जारी बेमियादी कफ्र्यू में ढील दी गई।

कश्मीर के बारामूला जिले के पलहालान गांव में सुरक्षाबलों की गोलीबारी में 35 वर्षीय युवक अंसार अहमद की मौत हो गई। इससे पहले अनंतनाग जिले में शनिवार को उस समय हिंसा फैल गई, जब पिछले सप्ताह सुरक्षा बलों से बचने के लिए झेलम नदी में कूदे मारूफ अहमद नाथ नाम के एक युवक का शव बरामद किया गया। इसके बाद विरोध प्रदर्शन के दौरान लोगों को तितर-बितर करने के लिए सुरक्षा बलों की गोलीबारी में 25 वर्षीय नूरूल अमीन डागा की मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ""झेलम नदी से शनिवार को निकाले गए युवक के शव की पहचान मरूफ अहमद नाथ के रूप में की गई है।"" कफ्र्यू का उल्लंघन कर शनिवार सुबह युवक के अंतिम संस्कार के लिए लोग ब़डी संख्या में एकत्र हुए थे। इस दौरान हिंसक हुई भी़ड ने सरकारी सम्पतियों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। उग्र भी़ड को काबू करने के लिए सुरक्षाबलों को गोलीबारी करनी प़डी जिसमें डागा की मौत हो गई। इस घटना में पांच लोग घायल हुए थे। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि श्रीनगर में बेमिना कॉलोनी में शुक्रवार को प्रदर्शन के दौरान घायल हुए 22 वर्षीय व्यक्ति की शनिवार को अस्पताल में मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ""सुरक्षाबलों की गोलीबारी में शुक्रवार को घायल होने के बाद बेमिना के फैय्याज अहमद नाइकु को शेर-ए-कश्मीर चिकित्सा विज्ञान संस्थान सौरा में भर्ती कराया गया था, जहां शनिवार को उसकी मौत हो गई।"" पुलिस के मुताबिक उग्र भी़ड ने दक्षिण शोपियां जिले के पिन्जोरा गांव में एक पुलिसकर्मी के घर में आग लगा दी। गौरतलब है कि पिछले छह दिनों से जारी कफ्र्यू में सोमवार को शहर के ब़डे कस्बों और अन्य इलाकों में ढील दी गई जिसके बाद लोगों ने आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी की। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ""श्रीनगर शहर और कई जगहों पर कफ्र्यू में 12 बजे दोपहर से 4 बजे शाम तक की छूट दी गई।"" उन्होंने बताया कि पुराने शहर में भी कफ्र्यू में जल्द ही ढील दी जाएगी।  

अन्य खबरें

अन्य खबरें