कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

त्रिपुरा कई क्षेत्रों में देश के सर्वश्रेष्ठ राज्यों में शुमार : माकपा

अगरतला। माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने शनिवार को दावा किया कि त्रिपुरा कई क्षेत्रों में दूसरे राज्यों के मुकाबले सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहा है। यहां माकपा के नेतृत्व में वाम मोर्चे की सरकार है। माकपा के प्रदेश प्रवक्ता ने पत्रकारों को बताया, ""प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने हाल ही में दिल्ली में हुए एक सम्मेलन में कहा कि भारत में सर्वश्रेष्ठ राज्यों में से त्रिपुरा एक है।"" माकपा नेता ने सरकारी दस्तावेजों का हवाला देते हुए कहा कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी कानून (मनरेगा) के क्रियान्वयन और वन भूमि का मालिकाना अधिकार जनजातीय लोगों को देने के मामले में राज्य ने प्रमुख स्थान हासिल किया है। प्रवक्ता ने बताया, ""पूर्वोत्तर राज्यों में आतंकवाद पर 92 से 95 प्रतिशत तक काबू पा लिया गया है, लेकिन अभी भी कुछ समस्याएं बनी हुई हैं।"" उन्होंने कहा, ""एहतियात के तौर पर राज्य के कुछ हिस्सों में सशस्त्र बल विशेष शक्तियां अधिनियम (एएफएसपीए) को लगाया गया है।"" उल्लेखनीय है कि पूर्वोत्तर राज्यों और जम्मू एवं कश्मीर में आतंकवाद पर रोक लगाने के लिए यह कानून सुरक्षा बलों को विशेष अधिकार देता है।

अन्य खबरें

अन्य खबरें