जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में बुधवार सुबह तेज वषाü के कारण महाविद्यालय की दीवार गिर जाने से दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए।
जिलाधिकारी गौरव दयाल ने बताया कि मुगराबाद-शाहपुर थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव में स्थित महाविद्यालय की चारदीवारी पास में बने कच्चो मकान पर गिर गई, जिससे उसके नीचे दबने से रोशन (6) व महाफिज (3) की दबकर मौत हो गई। जिलाधिकारी ने मृतकों को एक-एक लाख रूपए की सहायता उपलब्ध कराई है। उत्तरप्रदेश के संस्कृतिक मंत्री सुभाष पांडेय और महाविद्यालय के प्रबंधक ने दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को विद्यालय की तरफ से तीन लाख रूपए की आर्थिक सहायता और घायलों को उपचार का पूरा खर्च दिए जाने की बात कही है।











