हरदोई। उत्तरप्रदेश के हरदोई जिले में सोमवार को गंगा नदी में एक नाव पलटने से दो बच्चों की डूबकर मौत हो गई, जबकि 12 लोगों को बचा लिया गया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार जरसेना मउ के पास नाव गंगा नदी में पलट गई जिससे गुल्ली (8) और शशि (3) की डूबने से मौत हो गई, जबकि नाव पर सवार 12 लोगों को ग्रामीणों ने बचा लिया। पुलिस ने बताया कि नदी का बहाव इतना तेज है कि नाव का अभी तक पता नहीं चल सका है।











