लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में सोमवार सुबह तेज रफ्तार से जा रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर स़डक किनारे बने एक मकान में घुस गया। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस के मुताबिक घटना शहर के सदर इलाके की है, जहां तेज रफ्तार से जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर स़डक किनारे बने निर्मल कुमार के कच्चो मकान में घुस गया। सदर थाना प्रभारी रविंद्र सिंह यादव ने सम्वाददाताओं को बताया कि ट्रक की टक्कर इतनी जोरदार थी कि मकान पूरी तरह से ढह गया।
मलबे में दबकर निर्मल और उनकी पत्री पार्वती की मौत हो गई जबकि पोता गोपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। हादसे के वक्त अन्य परिजन घर में मौजूद नहीं थे।
यादव ने कहा कि घटना के बाद मौके से फरार ट्रक चालक की तालाश की जा रही है। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है।
भारत समाचार
बेकाबू ट्रक मकान में घुसा, 2 मरे











