कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

बिग-बॉस-4 में दिखेंगी नीतू और वीनाक्

मुंबई। ऎसी अटकलें हैं कि ताजातरीन मैच फिक्सिंग विवाद के जरिए चर्चा में आने वाले बालीवुड अभिनेत्री नीतू चंद्रा और आरोपी पाकिस्तानी खिल़ाडी मोहम्मद आसिफ की पूर्व पे्रमिका तथा अभिनेत्री वीना मलिक रिएलिटी कार्यक्रम "बिग-बॉस-4" में नजर आएंगी। नीतू से इस रिएलिटी शो में काम करने के लिए संपर्क किया गया है लेकिन अब तक इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है कि उन्होंने हां किया है या नहीं। नीतू के प्रवक्ता ने कहा, ""नीतू के संबंध में मैं इस खबर की पुष्टि नहीं कर सकता। मेरी इस बारे में उनसे बात नहीं हुई है। मैंने उनसे संपर्क करने कोशिश की लेकिन बात नहीं हो सकी।"" वीना मलिक पाकिस्तान की मशहूर अभिनेत्री हैं।
वीना ने दावा किया था कि उसके पास आसिफ के मैच फिक्सिंग में लिप्त होने के पक्के सबूत हैं। उसने सबूत टेलीविजन के माध्यम से दुनिया के सामने पेश भी किए थे। इस संबंध में आईसीसी की भ्रष्टाचार निरोधी इकाई ने वीना से पूछताछ की थी। ऎसा कहा जा रहा है कि आईसीसी की इस इकाई ने नीतू से भी पूछताछ की थी लेकिन नीतू के प्रवक्ता ने इसका खंडन किया था। नीतू का नाम उस फोन कॉल सूची में आया था, जो वीना ने यह कहते हुए दुनिया के सामने रखी थी कि इसमें शामिल सभी लोगों ने आसिफ से मैच फिक्सिंग के संबंध में बात की थी।  

अन्य खबरें

अन्य खबरें