कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

यू टूब पर सीधे संवाद करेंगे सहवाग

नई दिल्ली। भारतीय टीम के विस्फोटक बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग सोशल नेटवर्किग की पंसदीदा वेबसाइट फेसबुक और टि्वटर के बाद अब वीडियों का आदान-प्रदान करने वाली विश्व की सर्वाधिक लोकप्रिय वेबसाइट यू ट्यूब से सभी जुडे गए और उन्होंने इस पर नौ सितंबर को अपने चाहने वालों से सीधे संवाद करने की घोषणा की है।
सहवाग ने अपने फालोवर को इसकी जानकीारी दते हुए टि्वटर पर लिखा कि मैंने अपना यू ट्यूब चैनल शुरू किया है। आगामी नौ सितंबर को रात नौ बजे से आपसे सीधे बातचीत के लिए उपलब्ध रहूंगा। यू ट्यूब पर मुझे ढूढिए और अपना सवाल भेजिए। उन्होंने फेसबुस के अपने अधिकारिक पेज पर लिखा कि मैं आपसे सीधे बातचीत करने के लिए नौ बजे शाम, नौ सितंबर को उपलब्ध रहूंगा। मैं आपसे सीधे जुडकर बेहर खुश हूं।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें