नई दिल्ली। विदेश मंत्री एस.एम.कृष्णा ने बुधवार को कहा कि भारत को मुंबई हमले से पहले उसके बारे में केवल सामान्य और गैर विशिष्ट जानकारी ही थी। कृष्णा ने यहां संवाददाताओं को बताया, ""हमारे पास कुछ सामान्य और गैर विशिष्ट जानकारी थी, जो जघन्य मुंबई हमले के पहले हमें प्राप्त हुई थी। लेकिन यह जानकारी कोई खास नहीं थी। यह काफी हद तक सामान्य जानकारी थी।
"" कृष्णा उस सवाल का जवाब दे रहे थे, जिसमें उनसे यह पूछा गया था कि क्या लश्कर कार्यकर्ता डेविड हेडली की तलाकशुदा पत्नी द्वारा मुंबई हमले के बारे अमेरिकी अधिकारियों को दी गई जानकारी से भारत को अवगत कराया गया था।
भारत समाचार
मुंबई हमले के बारे में केवल सामान्य जानकारी थी : कृष्णा











