लंदन। गायिका एमी वाइनहाउस फैशन ब्रांड "फ्रेड पेरी" के लिए खुद ही मॉडलिंग करेंगी।
वेबसाइट "कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम" के मुताबिक वाइनहाउस इन दिनों अपने ब्रांड के तहत कोट, शर्ट और स्कर्ट डिजाइन कर रही हैं। वह ब्रिटेन की "ग्लैमर" पत्रिका के नवम्बर के अंक में इन परिधानों की मॉडलिंग करती नजर आएंगी। वाइनहाउस कहती हैं कि वह इस संग्रह की सफलता के प्रति आश्वस्त हैं। उन्होंने कहा कि उनका यह संग्रह बहुत आकर्षक होगा।
भारत समाचार
परिधान श्रृंखला के लिए मॉडल बनीं वाइनहाउस











