कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

आज से दिल्ली मेट्रो में महिला कोच

नई दिल्ली। गांधी के जयंती के अवसर पर दिल्ली मेट्रो में महिलाओं के लिए एक कोच का आरक्षण शनिवार से शुरू हो जाएगा। अभी इस व्यवस्था को प्रायोगिक तौर पर शुरू किया जा रहा है। दिल्ली मेट्रो ने इस व्यवस्था को लागू करने के लिए तैयारी पूरी कर ली है। इस कोच में महिलाएं तथा 12 वर्ष तक के बच्चो यात्रा कर सकेंगे। इसके लिए हर स्टेशन पर महिलाओं के लिए आरक्षित पहले कोच में प्रवेश का संकेत बनाने के लिए प्लेटफार्म पर स्टिकर लगा दिए गए हैं और शुरूआत में यात्रियों को इसकी जानकारी देने के लिए स्टाफ भी तैनात किया गया है। मेट्रो में महिलाओं के लिए अलग कोच निर्धारित करने का फैसला मेट्रो प्रमुख डा. ई श्रीधरन ने पिछले सप्ताह लिया था और गांधी जयंती पर 2 अक्टूबर से महिलाओं के लिए अलग कोच की शुरूआत करने की घोषणा की थी।            

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें