कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

राहुल का राखी के बदले विकास का वादा

अमेठी। अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी के दौरे पर पहुंचे कांग्रेस महासिचव राहुल गांधी ने एक गांव में महिलाओं और ल़डकियाें से राखी बंधवाई और बदले में उनके विकास के सपने को हकीकत में बदलने का वादा किया। यहां बुधवार देर रात इसौली गांव के लोगों का हाल-चाल जानने पहुंचे राहुल को महिलाओं और ल़डकियाें ने राखी बांधी। राहुल बुधवार को अमेठी के तीन दिनों दौरे पर पहुंचे। कांग्रेस प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह ने संवाददाताओं को बताया, ""राहुल जी औचक दौरे पर इसौली गांव पहुंचे। जैसे ही यह खबर लोगो  तक पहुंची वे अपने नेता से मिलने के लिए इकट्ठा हो गए। इस दौरान कई महिलाओं और ल़डकियो ने राहुल जी से राखी बंधवाने को कहा।
उन्होंने तुरंत एक-एक करके राखी बंधवाई।"" सिंह के मुताबिक राहुल जी ने सभी महिलाओं से वायदा किया वह उनके गांव के विकास के सपने को पूरा करने का हर संभव प्रयास करेंगे। ज्यादातर महिलाओं ने राहुल गांधी से गांव में स्कूल का निर्माण करवाने को कहा। ग्रामीण रामलली ने कहा, "" गहमारे गांव में स्कूल नहीं है। हमने राहुल भैया से स्कूल बनवाने का आग्रह किया जिससे हमारे बच्चे का भविष्य संवर सके। राहुल भैया ने मुस्कराकर हमसे वादा किया कि इस संबंध में वह हर संभव मदद करेंगे।""

अन्य खबरें

अन्य खबरें