मुंबई। विश्व बैंक ने देश के विभिन्न हिस्से की 92.2 करोड डालर की चार परियोजनाओं को मंजूरी प्रदान कर दी है। बैंक द्वारा जारी बयान के अनुसार उसने आंध्र प्रदेश की जलापूर्ति से जुडी परियोजना के लिए 45 करोड छह लाख डालर का ऋण मंजूर किया है।
इसके अतिरिक्त औद्योगिक प्रदूषण प्रबंधन परियोजना औद्योगिक प्रदूषण प्रबंधन परियोजना के लिए क्षमता निर्माण के उद्देश्य से छह करोड 41 लाख 50 हजार डालर का ऋण मंजूर किया गया है। यह परियोजना अभी माडल के रूप में शुरू की जाएगी। हाल ही जारी सरकारी आंकडो के अनुसार देश में 36 हजार ऎसे उद्योग है जिससे प्रति वर्ष 62 लाख टन खतरनाक कचरा निकलता है। उसने माइक्रोफाइनेंस परियोजना के लिए 30 करोड डालर की राशि मंजूर की है। एक 10 करोड 70 लाख डालर की राशि सांख्यिकी सशक्तिकरण के लिए मंजूर की गई है।











