नई दिल्ली। दिल्ली के आसपास के इलाकों में हुई भारी बारिश के कारण यमुना का जलस्तर बढ़कर गुरूवार शाम तक खतरे के निशान 204.83 मीटर तक पहुंच सकता है। प्रशासन ने निचले इलाके में रहने वाले लोगों से सुरक्षित स्थान पर जाने को कहा है। हालांकि हालात डरने वाले नहीं हैं। सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, ""उस्मानपुर, गढ़ी मांडु और बाटला हाउस के निचले इलाके में रहने वाले लोगों से सुरक्षित स्थान पर जाने को कहा गया है।"" यमुना गुरूवार दिन में करीब दो बजे 204.73 मीटर के स्तर पर बह रही थी और उसका जलस्तर धीरे-धीरे बढ़ रहा है। बढ़ते जलस्तर के कारण मेट्रो रेल सेवा में बाधा की आशंका पर एक अधिकारी ने कहा कि ऎसा खतरा नहीं है। ऎसा कुछ भी होगा तो यात्रियों को सूचित कर दिया जाएगा। अधिकारी ने बताया, ""अधिकतर मेट्रो कॉरिडोर ऊपर से होकर गुजरते हैं। हमें नहीं लगता है कि बाढ़ से उसे कोई प्रभाव प़डेगा।
केवल (जहांगीरपुरी से केन्द्रीय सचिवालय तक) लाइन दो पर मेट्रो भूमिगत है, जहां कश्मीरी गेट स्टेशन पर थो़डा डर रहता है। लेकिन हमें अभी बाढ़ का कोई संकेत नहीं दिखाई दे रहा है।"" गौरतलब है कि हरियाणा ने यमुनानगर जिले में भारी बारिश होने के कारण बुधवार को यमुना में पांच लाख क्यूसेक से अधिक पानी छो़डा था।
भारत समाचार
खतरे के निशान को छू सकती है यमुना











