कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

खाद्य पदार्थो की महंगाई दर 19.83 प्रतिशत पर

नई दिल्ली। खाद्य पदार्थो की महंगाई दर गत 19 दिसंबर का समाप्त सप्ताह के इससे पिछले सप्ताह के 18.65 से बढकर 19.83 प्रतिश पर पहुंच गई। खाद्य उत्पाद समूह में फल एवं सब्जियों और ज्वार के मूल में क्रमश: पांच एवं दो और अरहर और मक्के के एक-एक प्रतिशत की गिरावट से समूह के सूचकांक में 0.4 प्रतिशत की गिरावट रही। हालांकि इस समूह से बाजरा, गेहूं, चावल, जो और उडद में क्रमश: 12, चार, दो और एक-एक प्रतिशत की बढोत्तरी दर्ज की गई है।
कच्ची रबड और सरसों के दाम में क्रमश: तीन और एक प्रतिशत की वृद्धि से गैर खाद्य वस्तु वर्ग में 0-2 प्रतिशत की वृद्धि हुई। देश में इस वर्ष पिछले 37 साल की तुलना में सबसे कम बारिश होने और कई इलाकों में बाढ के कारण सफला में खासा नुकसान पहुंचा जिससे खाद्यान्नों की कीमते आसमान छू रही है। थोक मूल्य सूचकांक पर आधारित मुद्रास्फीति की दर गत नवंबर में इससे पिछले महीने के 1.34 प्रतिश की तुलना में बढकर 4.78 प्रतिशत तक पहुंच गई।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें