कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

मथुरा के पास मेव़ाड-गोवा एक्सप्रेस भि़डीं, 22 की मौत

मथुरा। मथुरा के पास बुधवार त़डके गोवा संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का इंजन मेव़ाड एक्सप्रेस की पीछे की बोगी से जा टकराया। इस जबरदस्त टक्कर में अब तक 22 लोगों के मारे जाने की रेलवे अधिकारियों ने पुष्टि की है और 22 अन्य को घायल बताया है। यह टक्कर दिल्ली-आगरा रेलवे लाइन पर हुई जहां दोनों ट्रेनें एक ही ट्रैक पर थीं। हादसे की चपेट में आने वालों में महिलाओं और बच्चों की संख्या ज्यादा है। यह हादसा मथुरा के बाजना पुल से पास हुआ है, जो मथुरा से चार-पांच किलोमीटर दूरी पर है। लोगों की सुविधा के लिए रेलवे ने दिल्ली और निजामुद्दीन में हेल्पलाइन केंद्र स्थापित किए हैं
जिनके नंबर क्रमश: 011-23740020 और 011-24359748 है। हादसे में महिलाओं की यह बोगी पूरी तरह तबाह हो गई। दोनों ट्रेन दिल्ली की ओर जा रही थीं, मगर आगे चल रही मेव़ाड एक्सप्रेस चैन पुलिंग के कारण मार्ग के बीच ट्रैक पर ख़डी हो गई। उसके पीछे आ रही गोवा संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ने उसके पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में गोवा संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का इंजन क्षतिग्रस्त हो गया जबकि मेव़ाड एक्सप्रेस का लेडिज कम्पार्टमेंट बुरी तरह तबाह हो गया। भारतीय रेलवे के डिविजनल मैनेजर आरडी त्रिपाठी ने बताया कि मेव़ाड एक्सप्रेस से छह मिनट पीछे गोवा एक्सप्रेस चल रही थी। घायलों को मथुरा के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। घायलों के इलाज के लिए दिल्ली से एक 12 डॉक्टरों की टीम मथुरा भेजी गई है। हादसे के वक्त आसपास गहरा अंधेरा होने की वजह से राहत-बचाव कार्यो में बहुत दिक्कतों का सामना करना प़डा। रोशनी की माकूल व्यवस्था नहीं होने के कारण कई लोगों को समय रहते बाहर नहीं निकाला जा सका जिससे उन्हें जान से हाथ धोना प़डा। करीब छह घंटे चले राहत कार्य में सेना की भी मदद ली गई। गोवा एक्सप्रेस में सवार एक यात्री रवींद्र कुमार ने बताया कि त़डके पौने पांच बजे के करीब ग़ाडी धीमी गति से चल रही थी, उसी दौरान एक झटका लगा और ग़ाडी रूक गई। सभी यात्रियों को हमारी बोगी से उतार लिया गया। हमने देखा कि गोवा एक्सप्रेस का इंजन मेव़ाड एक्सप्रेस की आखिरी बोगी में इतनी बुरी तरह से घुसा हुआ था कि मेव़ाड एक्सप्रेस का डिब्बा पूरी तरह पिचक गया था। गोवा संपर्क क्रांति एक्सप्रेस गोवा से तथा मेव़ाड एक्सप्रेस उदयपुर से दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन के लिए जा रही थीं।
सिग्नल फेल हुआ या ड्राइवर की गलती
हादसे के पीछे डिवीजनल रेलवे मैनेजर ने दो कारण बताए हैं। उनका कहना है कि पहला कारण यह हो सकता है कि सिग्नल फेल हो गया, दूसरा गोवा संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के ड्राइवर की गलती हो सकती है। उनका कहना है कि अब तक की जानकारी के मुताबिक गोवा एक्सप्रेस के ड्राइवर की गलती से यह हादसा हुआ है। गोवा एक्सप्रेस का ड्राइवर सिग्नल तो़डकर आगे बढ़ गया। यातायात प्रभावित
इस हादसे के बाद इस मार्ग पर यातायात प्रभावित हो गया। एक ट्रेन का संचालन रद्द करना प़ड गया जबकि 13 ट्रेनों को मार्ग बदलकर विलंब से रवाना किया जा सका।
मुआवजे और जांच की घोषणा
इस ट्रेन हादसे को रेलवे मंत्री ममता बनर्जी ने गंभीरता से लिया है और स्वयं पूरे घटनाक्रम पर नजर रखे हुए है। उन्होंने हताहतों के प्रति दुख जताया है और मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रूपए, गंभीर घायलों को 1-1 लाख तथा साधारण घायलों को दस-दस हजार रूपए मुआवजे की घोषणा की है। इसी के साथ उन्होंने घटना की जांच के लिए एक उच्चा स्तरीय समिति गठित करने के आदेश दिए हैं। रेलवे ममता के आदेश मिलते ही लखनऊ रेलवे मंडल के कमिश्न की अगुआई में जांच समित का गठन कर दिया है। ममता ने कोलकाता में कहा कि मैंने इस घटना की जांच के लिए एक उच्चास्तरीय समिति गठित करने का आदेश दिया है। समिति जांच करने के बाद रिपोर्ट मुझे सौंपेगी। हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को पांच-पांच लाख रूपए तथा गंभीर घायलों को एक-एक लाख रूपए तथा साधारण घायलों को दस-दस हजार रूपए का मुआवजा दिया जाएगा।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें