नई दिल्ली। एमएआरएफ टीम के चालक गौरव गिल को भारतीय राष्ट्रीय रैली चैपियनशिप 2009 का विजेता घोषित किया गया है। एमआरएफ के लिए यह वर्ष खासा सफलता लेकर आया। चैपियनशिप में पहले तीन स्थानों पर उनके चालकों ने ही कब्जा किया। गिल साथी चालकों लोहित उर्स और अर्जुन राव उयर के साथ वषा के अंतिम काफी डे रैली में पहले तीन स्थानों पर रहे लेकिन रेड फोस्टर द्वारा उनकी जीत का चुनौती देने के बाद तकनीकी आधार पर उनकी जीत को निरस्त कर दिया गया। बाद में एमआरएफ ने भारतीय मोटर स्पोट्र्स संघ में इस निर्णय के खिलाफ अपील की।