मुंबई। शेयर बाजार आज अच्छी खासी बढत पर बंद हुए। बीएसई सूचकांक सेंसेक्स 97 अंकौं की बढत के साथ 17,561 के स्तर पर और नैशनल स्टॉक एक्सचेंच का एनएसई निफ्टी 34 अंकों की तेजी के साथ 5,235 के स्तर पर बंद हुआ। ऑटो इडेक्स में शानदार 2 प्रतिशत की तेजी देखी गई। फर्टिलाइजर स्टॉक्स में भी तेजी देखी गई। मेटल शेयर में 1.75 प्रतिशत की बढत देखी गई। केवल ऑयल एंड गैस ही एक ऎसा सेक्टर रहा जो लाल निशान पर बंद हुआ। ब्लॉक डील की खबर के बाद रिलायंस के भाव 1.5 प्रतिशत लुढके। 1:23 बजे सेंसेक्स-निफ्टी एक तिहाई प्रतिशत ऊपर कारोबार कर रहे थे। दिग्गजों की तरह छोटे-मझौले शेयरों में भी अच्छी खरीदारी देखी जा रही है। सेंसेक्स 40 अंकों की बढत के साथ 17,501 के स्तर पर कारोबार कर रहे है। निफ्टी में भी 14 अंकौं की तेजी है 14 अंक चढकर निफ्टी 5,214 के स्तर पर कारोबार कर रहे है।