कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

मुंबई : बम की धमकी, चौकस हुई पुलिस

मुंबई। मुंबई में बुधवार दोपहर बम विस्फोट की धमकी मिलने के बाद छत्रपति शिवाजी टर्मिनस (सीएसटी) और अन्य संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था क़डी कर दी गई है। किसी अज्ञात व्यक्ति ने सुबह करीब 7.30 बजे मुं्बई पुलिस नियंत्रण कक्ष में फोन करके कम से कम छह स्थानों पर बम विस्फोट किए जाने की धमकी दी।
अधिकारियों ने बताया कि फोन करने वाले ने दोपहर में छह स्थानों को विस्फोट से उ़डाने की धमकी दी, मगर उसने विस्फोट के स्थानों की जानकारी नहीं दी। इस धमकी के बाद विश्व धरोहर इमारत घोषित सीएसटी स्टेशन पर रेलवे और सुरक्षा अधिकारी सतर्क हो गए और वहां सुरक्षा क़डी कर दी गई।
घटना की पुष्टि करते हुए केंद्रीय रेलवे के आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि हम घोषणाएं करने, जासूसी कुत्तों और पर्याप्त सुरक्षाकर्मियों की तैनाती जैसे सभी एहतियाती उपाय कर रहे हैं। सीएसटी के अलावा प्रभादेवी में सिदि्ध विनायक मंदिर, कुछ पांच सितारा होटलों, चर्चगेट और दादर रेलवे स्टेशनों पर भी सुरक्षा क़डी कर दी गई।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें