कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

सत्यम घोटाले में एक बडें नामी शेयर दलाल का नाम

नई दिल्ली, 24 अगस्त। सत्यम कंप्यूटर में हुए अरबों रूपये के घोटाले की जांच के दौरान एक बडा नामी शेयर दलाल फंसता नजर आ रहा है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई)इस बारे में जल्दी ही अदालत में अतिरिक्त अभियोग पत्र दाखिल कर सकती है। जांच एजेंसी ने सत्यम की ओर से विदेशों से किए गए घन के लेन-देन की जांच करने की भी अनुमति मांगी है। शक के घेरे में आए शेयर दलाल का नाम नही बताया गया है। सूत्रों ने कहा कि सीबीआई उस दलाल के खिलाफ सबूत एकत्रित कर रही है। इस बीच अमरीकी पूंजी बाजार के नियामक सिक्यूरिटी एंड एक्सचेंज कमीशन(सेक)ने सत्यम घोटाले से संबंघित अपनी जांच पूरी कर ली है। सेक के अघिकारी इस मामले से संबंघित दस्तावेज जुटाने के लिए भारत आए थे। क्योंकि यह कंपनी वहां के शेयर बाजार में भी सूचीबद्ध है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें