कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

कोहरे का कहर जारी, तीन ट्रेनें रद्द, कई लेट

नई दिल्ली। दिल्ली सहित उत्तर भारत के कई हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने की वजह से आज ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई। पश्चिमी उत्तरप्रदेश में कोहरे की स्थिति के कारण रेलवे ने नौचंदी एक्सप्रेस को आज से 31 जनवरी तक के लिए रद्द कर दिया है।
कोहरे के कारण दो ट्रेनें, सीतामढ़ी जाने वाली लिच्छवी एक्सप्रेस और गया जाने वाली महाबोधि एक्सप्रेस को भी रद्द कर दिया गया है। भोपाल शताब्दी एक्सप्रेस, पुरी एक्सप्रेस और ताज एक्सप्रेस के समय में परिवर्तन किया गया है।
दो दर्जन से अधिक ट्रेनें अपने निर्धारित समय से पीछे चल रही हैं। इनमें से कुछ तो पांच से दस घंटे विलंब से चल रही हैं। उधर, रेलवे सूत्रों ने आज यहां बताया कि कोहरे के कारण नौचंदी एक्सप्रेस काफी विलंब से चल रही थी। अब इसे 31 जनवरी तक के लिए रद्द कर दिया गया है। यह ट्रेन वाया लखनऊ मेरठ से इलाहाबाद तक जाती है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें