कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

सादगी के तहत अनिल अंबानी ने भूलाई 50 करो़ड रूपए की राशि

नई दिल्ली, 28 सितंबर। उद्योगपति अनिल अंबानी ने सादगी की पहल के 2008-09 में अपनी गु्रप कंपनियों से वेतन तथा कमीशन नही लिया। हालांकि इसके बावजूद उन्हें इस दौरान बैठक शुल्क और पिछले साल के कमीशन भुगतान के रूप में 52 करो़ड रूपये मिले। सादगी के कदमों के तहत अंबानी ने 50 करो़ड रूपये से अघिक की राशि भुला दी। अपने समूह की पांच सूचीबद्ध कंपनियों:- रिलायंस कम्यूनिकेशंस, रिलायंस कैपिटल, रिलायंस पावर, रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर और रिलायंस नैचुरल रिसोर्सेज लिमिटेड के अघ्यक्ष के तौर पर अनिल अंबानी को पिछले वित्त वर्ष के दौरान कुल 52,078 करो़ड रूपए का भुगतान किया गया। इसमें आलोच्य वित्त वर्ष का बैठक शुल्क तथा 2007-08 का कमीशन शामिल है। अनिल अंबानी को 2008-09 के दौरान जितनी राशि का भुगतान हुआ वह किसी भी अन्य कंपनी के कार्यकारी के मुकाबले अघिक है, जिन्होंने अपने शीष्ाü कार्यकारियों के पिछले वित्त वर्ष के वेतन ब्यौरे की घोषणा की है। अभी मुकेश अंबानी को 2008-09 के दौरान मिले वेतन का खुलासा नही किया गया है क्योंकि आरआईएल ने अभी इस साल का तुलना पत्र नही पेश किया है। वैसे 2007-08 के दौरान मुकेश अंबानी 44.02 करो़ड रूपए के कुल भुगतान के साथ पहले नंबर पर थे।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें