कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

देश की आर्थिक विकास दर 10 प्रतिशत के करीब

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री मनममोहन सिंह ने उम्मीद जताई है कि देश की आर्थिक विकास दर जल्द ही नौ प्रतिशत की राह पर लौट आएगी और देश जल्द ही 9-10 प्रतिशत की विकास दर की राह पर अग्रसर होगा।
प्रवासी भारतीयों के वार्षिक सम्मेलन में शुक्रवार को प्रधानमंत्री ने कहा हमारी अर्थव्यवस्था के इस साल सात प्रतिशत तक बढने की उम्मीद है और हमें आशा है कि हम जल्द ही 9-10 प्रतिशत की विकास दर की राह पर बढेगे। उन्होंने कहा कि देश के सामाजिक और बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने लिए हरसंभव कदम उठाए जाएंगे।
सिंह ने कहा कि बुनियादी ढांचे, कृषि, स्वास्थ्य एवं शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में हम अपने प्रयासों को और गति देना चाहते है। इस मौके पर प्रधानमंत्री प्रवासी भारतीयों से अपनी मातृभूति के भविष्य के लिए निवेश करने का निमंत्रण दिया।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें