भारत समाचार
हफ्ते-दस दिन में नीचे आ जाएंगे चीनी के दाम : पवार

बैठक में निर्णय किया गया कि आसमान छूते चीनी के दामों पर नियंत्रण के लिए सफेद चीनी को 31 दिसंबर 2010 तक शून्य डयूटी पर आयात करने की छूट होगी और इसके आयात की कोई सीमा भी नहीं होगी।
कृषि मंत्री शरद पवार ने संवाददाताओं को बैठक की जानकारी देते हुए भरोसा जताया कि आवश्यक वस्तुओं और चीनी के दाम हफ्ते-दस दिन में काबू में आने शुरू हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि कीमतों पर काबू करने की मुख्य भूमिका राज्यों की है, इसलिए प्रधानमंत्री ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक बुलाई है। यह बैठक 22 या 27 जनवरी को होगी। गौरतलब है कि बढ़ती महंगाई पर सरकार को विपक्षी दलों के साथ-साथ अपने ही घटक दलों जैसे तृणमूल कांग्रेस की नाराजगी का सामना करना प़ड रहा था। पवार ने चीनी के बढ़ते दामों के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की आयात की गई कच्ची चीनी को प्रोसेस करने के लिए मिलों के अनुमति नहीं दे रही है। करीब 9 लाख टन आयातित चीनी कांडला और मुंदरा पोर्ट पर प़डी है।




















