कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

सडक दुर्घटना में 11 तीर्थयात्रियों की मौत

एरूमेली (केरल)। आंध्र प्रदेश से केरल के प्रसिद्ध सबरीमाला मंदिर जा रहे 11 तीर्थयात्रियों की सडक दुर्घटना में उस समय मौत गई जब पथनामथिट्टा जिले में उनका ट्रक एक खड्डे में जा गिरा। ट्रक में करीब 40 लोग सवार थे जिनमें से 10 गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह दुर्घटना शाम सात बजे हुई। ट्रक करीब 30 फीट गहरी खाई में जा गिरा। घायलों को कांजीरापल्ली में प्राथमिक उपचार देने के बाद कोट्टयम मेडिकल कालेज भेज दिया गया। स्थानीय सूत्रों ने कहा कि ट्रक पर कीबर 40 लोग सवार थे। उन्होंने कहा कि घायलों में 10 की हालत गंभीर है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें