भारत समाचार
मैं मराठी हू, मराठी में ही बोलूंगा: महेश मांजरेकर

मनोर डोंगरी स्थित गगनगिरी महाराज के आश्रम में कोजागिरी पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित दीपोत्सव समारोह में महेश मांजरेकर व अभिनेता सचिन खेडेकर उपस्थित थे। कार्यक्रम में मांजरेकर ने मराठी मीडिया से जुडे पत्रकारों से मराठी में बात की। जब हिंदी मीडिया के लोगों ने उनसे चर्चा के लिए पहल की तो उन्होंने कहा कि मुंबई में रहने वाले हर व्यक्ति को मराठी आनी ही चाहिए। मैं मराठी हूं, इसलिए मराठी में ही बोलूंगा।
मांजरेकर मनसे प्रमुख राज ठाकरे के करीबी दोस्त है, लेकिन विधानसभा चुनाव के ठीक पहले वे शिवसेना से जुड गए हैं।




















