कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

महंगाई दर बढकर 7.31 प्रतिशत हुई

नई दिल्ली। अरहर, उडद, मूंग, मसाले, अंडा और दुध जैसी दैनिस उपयोग की वस्तुओं के थोक मूल्यों में दो से लेकर आठ प्रतिशत की वृद्धि से दिसंबर महीने में थोक मूल्य सूचकांक पर आधारित महंगाई की दर बढती हुई 7.31 प्रतिशत पहुंच गई। एक महीने पहले नंबर में यह 4.78 प्रतिशत पर थी जबकि एक साल पहले इस महीने 6.15 प्रतिशत दर्ज की गई थी। खाद्य पदार्थो की महंगाई में गत दो जनवरी को समाप्त सप्ताह में कुछ नरमी आई और यह 17.27 प्रतिशत पर रही। एक सप्ताह पहले खाद्य पदार्थो की महंगाई 18.23 प्रतिशत पर थी। दालों, फल और सब्जियों के दाम अभी भी आसमान छू रहे है। प्राथमिक वस्तुओं का समूह सूचकांक गत दो जनवरी को समाप्त सप्ताह में 283.4 अंक रहा जबकि एक साल पहले यह 129.0 पर था। यह वृद्धि 13.81 प्रतिशत की रही। दौरान खाद्य वस्तुओं में अनाज के दाम एक साल पहले की तुलना में 14.72 प्रतिशत, दालों के दाम 47.82 प्रतिशत, फल एवं सब्जियों के दाम 6.81 प्रतिशत, दूध का दाम करीब 14 प्रतिशत महंगा हो चुका है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें