कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

"कमीने" पर प्रतिबंघ लगे: शंकराचार्य

मुंबई, 29 अगस्त। पुरी के शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती ने मांग की है कि निर्देशक विशाल भारद्वाज की फिल्म "कमीने" को दिखाने पर प्रतिबंघ लगाया जाए। उन्होंने यह मांग भगवान जगन्नाथ का अपमान किए जाने का लेकर किया है। शंकराचार्य का मानना है कि फिल्म में वह लाइन आपत्तिजनक है, जिसमें लिखा गया है, अपना हाथ जगन्नाथ। फिल्म में एक सीन में दिखाया गया है, जिसमें टॉयलेट के दरवाजे पर लिखा है, अपना हाथ जगन्नाथ और उसके नीचे एक मॉडल की सेमी न्यूड फोटो लगी है। इस दृश्य को लेकर ही शंकराचार्य ने कहा कि यह भगवान जगन्नाथ का अपमान है, और सामाजिक रूप से भी गलत है। इसलिए फिल्म पर प्रतिबंघ लगाया जाना चाहिए। वहीं दूसरी ओर भगवान जगन्नाथ मंदिर पुरी प्रशासन ने फैसला किया है कि वे फिल्म के प्रोड्यूसर को पत्र लिखकर विवादित सीन को हटाने को कहेंगे। वहीं दूसरी ओर पुरी पुलिस ने फिल्म प्रोड्यूसर पर घार्मिक भावनाओं को आहत करने का मामला दर्ज कर लिया है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें