कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

बीएस-थ्री डीजल आयात होगा

नई दिल्ली। भरत इस वर्ष अप्रैल से करीब 25 लाख टन बीएस-थ्री डीजल का आयात करेगा। इंडियन ऑयल कॉपोरेशन के अध्यक्ष सार्थक बहुरिया ने यहां तेल शोधन कंपनियों की तैयारी की समीक्षा बैठक के बाद कहा हम अप्रैल के बाद अलगे चार पांच महीनों में 20 से 25 लाख टन बीएस -थ्री डीजल आयात करेगे।
उन्होने कहा कि तेल शोधन कंपनियों बीएस-थ्री ईधन की आपूर्ति के लिए तैयारियों कर रही है। एक गैस तेल व्यापारी ने कहा कि भारतीय शोधन कंपनियों द्वारा आयात की वजह से डीजल बाजार में तेजी आएगी। दरअसल भारत ने अप्रैल से 13 प्रमुख शहरों में यूरों फोर ईधन लागू करने और बाद में देश के शेष हिस्सों केबलिए ईधन का मानक बीएस टूम से बीएस फोर करने का लक्ष्य निर्धारित कर रखा है। इस संबंध में केन्दीय पेट्रोलियम एवं प्राकूतिक गैस राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने पत्रकारों से कहा कि बीएस थ्री को चरणबद्ध तरीके लागू करने का काम अक्टूबर तक पूरा कर लिया जाएगा। उन्होने कहा कि बीएस फोर की अर्प्रैल की समय सीमा को भी पूरा कर लिया जाएगा। घरेलू स्तर पर उत्पादित बीएस-थ्री ईधन की पूर्वीत्तर क्षेत्र ,पूर्वी क्षेत्र बिहार और झारंखड तथा दक्षिणी राज्य केरल में आपूर्ति भी अक्टूबर से ही हो पाएगी।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें