कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

आईपीएल : नीलामी में सिर्फ 12 खिलाडी बिकेंगे

मुंबई। इंडियन प्रीमियर लीग आईपीएल के तीसरे संस्करण के लिए मंगलवार को होने वाली नीलामी के दौरान फ्रेंचाईजी टीमें 66 खिलाडियों की सूची में से केवल 12 क्रिकेटरों को खरीदेगी। जिसमें इंडियन क्रिकेट लीग से वापसी करने वाले क्रिकेटर भी शामिल होंगे। आईपीएल के मुख्य परिचालन अधिकारी सुंदर रमन ने नीलामी से पहले कहा कि इसमें काफी बोलियों लेगी। मुझे 12 से ज्यादा उपलब्ध स्थानों की उम्मीद नहीं है, हालांकि अंतिम क्षण में कुछ भी हो सकता है।
बोली लगाने का मतलब है कि एक अनुंबधित खिलाडी को करार के समाप्त होने की तारीख से पहले उसका भुगतान करना होगा। उसे टीम की प्रतिबद्धताओं के प्रति मुक्त रखना होगा। प्रत्येक फ्रेचाईजी टीम के पास सभी नौ टेस्ट खेलने वाले देशों में नीलामी में नए खिलाडियों को खरीदने के लिए 7,50,000 डालर की इनामी राशि होगी।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें