कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

ज्यादा खुलें हिंदी माध्यम स्कूल: भागवत

मथुरा। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत देश में अंग्रेजी माध्यम से अधिक हिंदी माध्यम के विद्यालयों के खुलने के पक्षधर हैं। श्रीजी बाबा सरस्वती विद्या मंदिर के रजत जयंती समारोह के मौके पर विद्या भारती द्वारा चलाए जाने वाले विद्यालयों के प्रधानाचार्यो व प्रबंधकों तथा संघ के प्रमुख पदाधिकारियों से कल यहां वार्ता में भागवत ने कहा, हम हिंदी विद्यालयों को बढ़ावा देकर अपनी मातृ भाषा को बचाए रख सकेंगे। भागवत ने कहा कि वे ऎसी शिक्षा मुहैया कराए जाने के पक्ष में हैं जो हमारी संस्कृति व परंपराओं की रक्षा कर सके। भागवत ने कहा, हिंदुओं के लिए यह चुनौतीपूर्ण दौर है। इसका मुकाबला संघ में अधिक से अधिक लोगों को शामिल कर किया जा सकता है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें