कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

60 सरकारी कंपनियां पूंजी बाजार मे प्रवेश कर सकती हैै

नई दिल्ली। सरकार ने कहा कि अगले दो साल में 60 सरकारी कंपनियां पूंजी बाजार में प्रवेश कर सकती है। प्रमुख इस्पात कंपनी सेल और कोल इंडिया अगले वित्त वष्ाü में आईपीओ लेकर आर ही है। विनिवेश सचिव सुनील मित्र ने कहा कि 60 कंपनियों पर नजर है। हमें उम्मीद है कि अगले कुछ साल में ये हमारी विनिवेश योजना के दायरे में आएंगी। स्टील अथॉरिटी आफ इंडिया लिमिटेड सेल के बारे में उन्होंने कहा कि दूसरी सार्वजनिक पेशकश एफपीओ अगले साल आएंगी। उसे धन जुटाने की जरूरत है। पिछले साल से उसका विस्तार कार्यक्रम पिछले साल में रूका पडा है और वह आगे बढाना चाहते है। उन्होंने कहा कि सीआईएल के अलावा भारत संचार निगम लिमिटेड बीएसएनएल भी अगले वित्त वर्ष में अपनी पहली सार्वजनिक पेशकश लेकर आएगा। उन्होंने कहा कि सरकार मार्च तक सरकारी उपक्रमों की हिस्सेदारी बेचने के लिए विस्तृत कार्ययोजना लेकर आएगी। उन्होंने कहा कि मौजूदा वित्त वर्ष के दौरान सरकार पांच बडी सरकरी कंपनियों एलटीपीसी, ग्रामीण विद्युतीकरण निगम, इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड, एनएमडीसी और सतलज जल विद्युत निगम लिमिटैड की हिस्सेदारी बेचेगी।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें