अहमदाबाद। अहमदाबाद में पूर्व साधक राजू चांडक पर अंधाधुंध फायरिंग के मामले में आसाराम बापू के खिलाफ मामला दर्ज हो गया हैं। आसाराम के पूर्व साधक राजू चांडक शनिवार शाम के वक्त अपने ऑफिस से घर की तरफ जा रहे थे तभी साबरमती इलाके में दो अज्ञात बाइक सवारों ने उन पर हमला कर दिया। जानलेवा हमले में घायल आसाराम बापू के पूर्व साधक ने आरोप लगाया है कि उस पर आसाराम बापू के इशारे पर हमला हुआ हैं। राजू ने कहा, उसे आसाराम बापू के खिलाफ आवाज उठाने की सजा मिली हैं। राजू चांडक की शिकायत पर पुलिस ने आसाराम बापू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया हैं। गौरतलब है कि घायल पूर्व साधक राजू चांडक ने दो बच्चों की मौत के मामले में जांच कर रहे जस्टिस डीके त्रिवेदी कमीशन के सामने गवाही दी थीं।