कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

मंहगी होगी गैस

नई दिल्ली। सरकार सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एंव प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) जैसी कंपनियों द्वारा उत्पादित प्राकृतिक गैस का मूल्य बढा सकती है। यदि ऎसा होता है, तो पांच साल में पहली बार प्राकृतिक गैस की कीमतें बढेगी। वित्त मंत्रालय और योजना आयोग ने प्राकृतिक गैस के मूल्य में 30 प्रतिशत की बढोतरी के प्रस्ताव का समर्थन किया है।
पैट्रोलियम मंत्रालय ने प्रशासित कीमत तंत्र(एपीएम) के तहत गैस का मूल्य 3,200 रूपऎ प्रति हजार घन मीटर से बढाकर 4,142 रूपए प्रति हजार घन मीटर करने के लिए कैबिनेठ तथा ओआईएल को दिए गए क्षेत्रों से उप्तादित गैस का मूल्य चरणें में 2013 तक 7,500 रूपए प्रति हजार घन मीटर करने का प्रस्ताव है। पैट्रोलियम मंत्रालय एक अधिकारी ने कहा क ऊर्जा एवं उर्वरक मंत्रालय इस प्रस्ताव का विरोध करे रहे है। लेकिन वितत मंत्रालय और योजना आयोग ने मूल्य बढोतरी का समर्थन किया है। इस प्रस्ताव को मंजूरी के लिए तीन-चारे सप्ताह में मंत्रिमंडल की मंजूरी के लिए रखा जाएगा।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें