कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

दिल्ली, मुंबई विश्व के सबसे सस्ते शहरों की सूची में शुमार

नई दिल्ली, 24 अगस्त। औद्योगिक शहर मुंबई और राजघानी दिल्ली को विश्व के सबसे सस्ते शहरों की सूची में शुमार किया गया है। देश में खाद्य वस्तुओं और आवास के दिनोदिन आसमान छू रहे भाव के बावजूद हाल ही में किए गए एक सर्वे में दिल्ली और मुंबई को विश्व के दूसरे शहरों के मुकाबले सस्ता माना गया है। स्विस बैंकिंग प्रमुख यूबीएस की ओर से किए गए एक रिसर्च के अनुसार दुनिया भर के 73 शहरों में किए गए सर्वेक्षण में कीमतों के हिसाब से दिल्ली और मुंबई सबसे निचले पायदान पर रहे। वहीं, ज्यूरिक और कोपेहेगेन विश्व के सबसे महंगे शहर बनकर उभरे। इन शहरों में भोजन व आवाज जैसी बुनियादी सुविघाओं के लिए सबसे अघिक खर्च करना पडता है। गौरतलब है कि यह आंकडा ऎसे समय में सामने आया है, जब देश में खाद्य पदार्थो की कीमतें आसमान छू रही है, और सूखे की मौजूदा स्थिति के कारण आने वाले दिनों में कीमतों के और भी बढने की आशंका जताई जा रही है। इस बीच वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने भी कहा है कि मानसून की कमी के कारण हालात चिंताजनक है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें