भारत समाचार
फरवरी से हुंदै की कारें 9,000 रूपए तक मंहगी होगी

एचएमआईएल के निदेशक अरविंद सक्सेना ने आज कहा कि कंपनी अभी सभी माडलों की कीमतों एक से 1.5 प्रतिशत के बीच बढाने जा रही है। सक्सेना ने कहा, अधिकतम कीमत वृद्धि 9000 रूपए तक होगी। कीमतों में बढौतरी पहली फरवरी से लागू होगी। उन्होने कहा कि इस्पात की कीमतों में हो रही बढौतरी के मद्देनजर यह कदम उठाना आवश्यक हो गया था।
भारतीय बाजार में हुंदै हैचबैंक सांत्रों, आई10, आई20 और सीडान एक्सेंट,वेरना तथा सोनाटा एम्बेरा माडलों की बिक्री करती है। इससें पहले देश की सबसे बंडी कार कंपनी मारूति सुजूकी इंडिया ने प्दिलें सप्ताह अपने विभिन्न माडलों की कीमतों में 1.9 प्रतिशत तक की बढौतरी कर दी थी।




















