कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

तेलंगाना क्षेत्र के कांग्रेसी करेगे केन्द्रीय नेताओं से बातचीत

हैदराबाद। आंध्र प्रदेश में तेलंगाना क्षेत्र के कांग्रेसी सांसद और विधायक पृथक तेलगांना राज्य के गठन के लिए संयुक्त संघर्ष समिति की ओर से घोषित समस सीमा 29 जनवरी के पहले दिल्ली दौरा करके पार्टी आलाकमान से इस मसले पर चर्चा करेंगे। ये सांसद और विधायक कल यहां बैंठक करेगे और पृथक राज्य आंदोलन की भावी रणनीति तय करेगे।
संभावना जताई जा रही है कि यह प्रतिनिधिमंडल 25 या 27 जनवरी को देर रात दिल्ली पहुंचेगा तथा अगले कुछ दिनों तक वहीं डटकर अपनी मांगों के समर्थन में पार्टी नेतृत्व पर दबाव बनाएगा। इस बीच तेलंगाना क्षेत्र के कांग्रेस, तेलुगुदेशम पार्टी और तेलंगाना राष्ट्र समिति के सांसदों और विधायकों ने एलुरू के सांसद संबाशिव राव के विवादास्पद बयान की तीखी आलोचना की है। रान ने कहा था कि माओवादी और असामाजिक तत्व पूथक राज्य अज्ञंदोलन को हवा दे रहे है। तेदेपा पोलित ब्यूरों के सदस्य डी जर्नादन रेड्डी ने इस बयान को तेंलगाना के निवासियों का अपमान बताया हुए आरोप लगाया कि वह तेलंगाना आंदोलन के साथ भितरघात कर रहे है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें