कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

दोषियों को नहीं बख्शेंगे: आईसीसी

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने स्पॉट फिक्सिंग प्रकरण में दोषियों के खिलाफ कडी कार्रवाई का वादा किया है। साथ ही इस प्रकरण में भारत की किसी तरह की भूमिका से इनकार किया।

अपने आवास पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) अध्यक्ष एजाज बट से एक घंटे की बैठक के बाद आईसीसी अध्यक्ष शरद पवार ने संकेत दिया कि तीन पाकिस्तानी क्रिकेटरों की संलिप्तता वाले इस मामले में स्काटलैड यार्ड की जांच जल्दी ही पूरी हो जाएगी। पवार ने कहा कि आईसीसी खेल की पवित्रता बरकरार रखेगी। इसके लिए खेल में किसी तरह का भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पवार ने कहा कि आईसीसी खेल की पवित्रता को बरकरार रखना चाहती है। पीसीबी सहित सभी सदस्य देश इसमें मदद कर रहे है। पीसीबी अलग नहीं है बल्कि आईसीसी का हिस्सा ही है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें