कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

अमेरिका: विकास दर बढी, अर्थव्यवस्था में सुधार के संकेत

वाशिगंटन। अमेरिका में तीमाही (अक्टूबर-दिसंबर) सरकारी आंकडों के अनुसार आर्थिक विकास की वार्षिक दर 5.7 प्रतिशत रही। इससे पहले की तिमाही की विकास दर 2.2 प्रतिशत से काफी ज्यादा है। अमेरिका में यह छह साल में सबसे अधिक आर्थिक विकास की दर है और दूसरा यह भी कि अमेरिका अब सालभर से भी अधिक पुरानी आर्थिक मंदी के दौर से निकल गया है। लेकिन इस वापसी के बावजूद वर्ष 2009 में सकल घरेलू उत्पाद 2.4 प्रतिशत ही रही है। व्हाइट हाउस की अर्थशास्त्री क्रिस्टीन रोमन ने कहा कि विकास दर में यह वृद्धि इस समय अर्थव्यवस्था के लिए सबसे सकारात्मक खबर है। उन्होंने कहा कि हालांकि महत्वपूर्ण यह है कि केवल एक ही रिपोर्ट के आधार पर बहुत अधिक सकारात्मक और नकारात्मक रूझान नहीं देखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यकीनन इस रास्ते में आगे अडचने भी आएंगी लेकिन आज आई रिपोर्ट उत्साह बढाने वाली है। अमेरिका में सकल घरेलू उत्पाद को वार्षिक आधार पर मापा जाता है और किसी तिमाही के आंकडों से पता चलता है कि ऎसी ही आर्थिक गतिविधि साल भर चलती रहीं तो वार्षिक दर क्या होगी। ये आंकडेे जारी करने वाले ब्यूरो ऑफ इकॉनॉमिक एलालिसिस ने कहा कि चौथी तिमाही के आंकडे अधूरी जानकारियों पर आधारित हैं और इसमें परिर्वन हो सकते है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें